जतारा: एक बगिया मां के नाम’ अभियान बना मजाक! लक्ष्य ही तय नहीं कर पाए अधिकारी
मनरेगा के तहत चलाया जा रहा ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान जतारा विकासखंड में सवालों के घेरे में है। जून तक पूरा होने वाले अभियान का अगस्त बीतने तक न तो स्पष्ट लक्ष्य तय हो पाया और न ही यह जानकारी सामने आई कि 93 ग्राम पंचायतों में कितने हितग्राहियों को लाभ मिलना है।सहायक यंत्री सतवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उन्हें हाल ही में जतारा का प्रभार मिला है।