तखतपुर: राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 दिसंबर तक जिले के पात्र बालक-बालिकाएं कर सकेंगे आवेदन, वेबसाइट पर जानकारी
मंगलवार को दोपहर 2:00 जिला प्रशासन में दी जानकारी, राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 दिसंबर तक जिले के पात्र बालक-बालिकाएं कर सकेंगे आवेदन, बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 18 वर्ष तक के बच्चों से असाधारण साहस और बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन मंगाए हैं। पात्रता अवधि 1 जनवरी 2025 से आवेदन की अंतिम तिथि तक रहेगी।