असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने इस हादसे के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि इस हादसे में कोई भी मौत या घायल होने की बात सामने नहीं आई है।