पंडारक: पंडारक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन नाबालिग हिरासत में, एक युवक हथियार के साथ गिरफ्तार
पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया और एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार करीब 3 बजे SDPO-1 रामकृष्ण ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से दो देसी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।