कुचायकोट: माधोमठ गांव के समीप उत्पाद विभाग ने 10 लीटर शराब के साथ एक मोटरसाइकिल सवार को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधो मठ गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी का नाम मोहन यादव बताया जा रहा है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दी। उत्पाद विभाग में शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।