डीएम और एसपी ने UPTET-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल अथवा अव्यवस्था न होने देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 3, 2026