फिरोज़ाबाद: महलई मोहम्मदपुर में चूड़ी जुड़ाई करते समय जलती लैम्प में मिट्टी का तेल डालने से आग लगी, तीन लोग झुलसे
थाना रामगढ क्षेत्र महलई मोहम्मदपुर निवासी 28 वर्षीय रवि उसकी पत्नी 30 वर्षीय नीरू व रवि का कारीगर 40 वर्षीय त्रिलोकी चूड़ी जुड़ाई अपने निवास पर ही कर रहे थे इसी दौरान आरोप है कारीगर त्रिलोकी ने जलती लैम्प में तेल डाला तभी अचानक से लैम्प में आग लग गई और डिब्बी फट गई, जिससे पति पत्नी व कारीगर तीनो झुलस गए। आनन फानन में तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया