जैतपुर: 8.71 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
खैरहा थाना पुलिस ने नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 500 और 200 रुपये के कुल 1803 नकली नोट जब्त किए हैं। इनकी कीमत 8 लाख 71 हजार 700 रुपये है। मौके से नोट छापने वाला प्रिंटर और बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी शनिवार शाम 6 बजे सामने