इटारसी: इटारसी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की नई गाइडलाइन जारी, वन विभाग की निगरानी में सर्प मित्र करेंगे अब सांप का रेस्क्यू
इटारसी वन परिक्षेत्र ने सांप के रेस्क्यू को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब बिना वन विभाग को सूचना दिए और सुरक्षा उपकरणों के बिना सांप पकड़ना प्रतिबंधित रहेगा। सर्प मित्रों को रेस्क्यू से पहले स्थानीय वनरक्षक को सूचित करना होगा और प्रक्रिया के दौरान वनकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य होगी।शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के निर्देशों के अनुसार रेस्क्यू होगा।