गोलापार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, कई फीट दूर जा गिरी बाइक
हल्द्वानी। गोलापार क्षेत्र में लखलुआं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कथित तौर पर बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार प्रदीप अल्दार घायल हो गए। प्रदीप अल्दार गोविंद नगर, शक्तिफार्म के निवासी बताए जा रहे हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं।
टक्कर इतनी भीषण कि कई फीट दूर जा गिरी बुलेट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदीप अल्दार गोलापार से माड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने कथित तौर पर तेज रफ्तार में उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी