लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जांच
शुक्रवार अपराह्न 12:10 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए जानकारी के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भ्रमण कर रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया.इस दौरान गश्ती दल, ओडी एवं डायल 112 पुलिस कर्मियों की जांच की गई.