शाहजहांपुर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, तभी नगर निगम के पास पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश में कई कांग्रेसियों को मामूली चोटें आईं।