शाहजहांपुर: अमृत योजना 1.0 के तहत सेंट्रल जोन में सीवरेज व एसटीपी कार्य पूर्ण, शिकायत के लिए नंबर जारी: नगर आयुक्त ने दी जानकारी
शाहजहांपुर नगर निगम के सेंट्रल जोन क्षेत्र में अमृत कार्यक्रम 1.0 के अंतर्गत पेयजल व सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा एक एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, एक मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण, 168 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क बिछाने तथा 27,500 सीवर गृह संयोजन का कार्य पूर्ण कराया गया है।