शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने कहा, जनसुनवाई होगी और मजबूत, सभी थानों में पीआरओ की तैनाती की जाएगी
शाहजहांपुर।जनसुनवाई को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों पर जनसंपर्क अधिकारी (PRO) की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि PRO थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की प्रथम सुनवाई करेंगे और शिकायत की गंभीरता के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे। इससे समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन विश्वास को मजबूती मिलेगी।