शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सदर बाजार क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों के बाहर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
दरअसल छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी खुद सड़क पर उतर आए। स्कूलों की छुट्टी के समय एसपी ने कई शिक्षण संस्थानों के बाहर निरीक्षण किया और शोहदों की तलाश की। इस दौरान स्कूलों के बाहर दुकानों पर खड़े युवकों से पूछताछ की गई और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए।