मोहम्मदगंज: सर्पदंश से 55 वर्षीय सूरज रजवार की मौत, तीन मासूम पोते-पोतियां हुए बेसहारा
मोहम्मदगंज के राजनडीह गांव निवासी 55 वर्षीय सूरज रजवार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना 3 सितंबर की रात करीब दो बजे की बताई गई है। सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।