बक्सर: मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को मिल रहा 90 प्रतिशत तक अनुदान
Buxar, Buxar | Sep 25, 2025 शहर के संयुक्त कृषि भवन परिसर में मशरूम उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती समेत अन्य लोग शामिल थे।