बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन को रेलवे का नया तोहफा, बक्सर से खुलेगी बक्सर-चेर्लापल्ली स्पेशल ट्रेन
Buxar, Buxar | Sep 25, 2025 दानापुर रेल मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों को शुरू करने की मांग धीरे-धीरे पूरी हो रही है। बक्सर- टाटानगर एक्सप्रेस और बक्सर -किउल स्पेशल के बाद अब बक्सर को एक और नई ट्रेन मिली है, जो यहीं से अपनी यात्रा शुरू करेगी।दानापुर-सिकंदराबाद के चेर्लापल्ली बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 07419-07420 के रूट और स्टेशनों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।