फिरोज़ाबाद: अटल पार्क और सरकारी ट्रामा सेंटर में ख़ुफ़िया जांच एजेंसी की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया, मेंटल डिटेक्टर से की जांच
पाकिस्तान से हुये तनाव को लेकर देश भर में भारी अलर्ट है। जिसको लेकर शनिवार की शाम फ़िरोज़ाबाद शहर के अटल पार्क परिसर में ख़ुफ़िया जाँच एजेंसीज टीम नें चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान में घूम रहे लोगो पर ख़ुफ़िया एजेंसीज की टीम नें नजर रखी। इस दौरान सरकारी ट्रामा सेंटर अटल पार्क में बम निरोधक दस्ता टीम नें मेंटल डिटेक्टर उपकरण नें पार्क को चेक किया है।