फिरोज़ाबाद: मस्जिद के पास तेज रफ्तार इको कार ने बाइक को रौंदा, 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के मस्जिद के पास तेज रफ़्तार के चलते इको कार नें बाइक सवार तीन लोगो को टक्कर मारता हुआ मोके से फरार हुआ है। हादसे में बाइक सवार सुखबीर उसके पत्नी ममता ऒर बहन हेमलता गंभीर रूप से घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस नें घायलों को इलाज के लिए फ़िरोज़ाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।