मंझनपुर: जिले के होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब माफियाओं पर पुलिस महकमे का चला हंटर, 46 आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले में प्रयागराज जोन के एडीजी एवं आईजी के निर्देश पर होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब माफियाओं पर पुलिस महकमे का हंटर चला है। इस दौरान 1841 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। साथ ही 116 कुंतल लहन नष्ट कराया गया है। साथ ही 46 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।