मंझनपुर: रघवापुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार डंपर, बाल बाल बचा चालक
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद चौकी अंतर्गत रघवापुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसमें चालक ने कूद कर जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय खाली डंपर सिराथू की तरफ से मंझनपुर की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।