मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी ने बताया कि दो दिन में शराब के खिलाफ अभियान में 46 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 1841 लीटर शराब हुई बरामद
कौशांबी पुलिस द्वारा दो दिनों से शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से दो दिनों में 46 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 1841 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।जिले में 16.3 कुंतल लहन नष्ट कराया गया है। मंझनपुर एसपी कार्यालय में एसपी ने यह जानकारियां दी है।