मंझनपुर: नगियामई गांव में दो हरे पेड़ काटने के विरोध में दबंगों ने मां-बेटे को जमकर पीटा, बेटे के सिर में आई गंभीर चोट
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू चौकी अंतर्गत नगियामई गांव की रहने वाली संजीदा बेगम ने बताया कि दबंगों हमारे दो हरे पेड़ काट लिए। इसका विरोध किया तो दबंगों ने मुझे व मेरे बेटे को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने जमकर पीटा है। मारपीट के दौरान संजीदा के लड़के का सर फट गया है। वहीं उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।