सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने रक्तदान कर आमजन को किया प्रेरित
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसी क्रम में आज संयुक्त जिला चिकित्सालय, चित्रकूट में रक्तदान शिविर का आयोजन माननीय जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, विधान परिषद सदस्य शिक्षक संघ श्री बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, पूर्व राज्यमंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी श्री नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा श्री पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य श्री श्रीरामपाल प्रजापति, श्री राजीव त्रिपाठी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हीरो मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित द्वारा फीता काटकर प्रारंभ किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करें। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शिक्षक द्वारा जिला अधिकारी को प्रमाणपत्र भी दिए। *स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 26 रक्तदाताओं का पंजीयन हुआ तथा 11 यूनिट रक्त का संग्रहण भी किया गया*।
जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कपिल त्रिवेदी को निर्देश दिए कि रक्तदाताओं एवं उपलब्ध रक्त समूहों से संबंधित एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रक्त की आवश्यकता वाले किसी भी व्यक्ति को ब्लड बैंक से निराश होकर वापस न लौटना पड़े तथा उपलब्धता के अनुसार उसे समय से रक्त उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, रक्त उपलब्धता एवं मांग की माहवार संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि रक्त की मांग एवं उपलब्धता की नियमित समीक्
Mau, Chitrakoot | Sep 17, 2026