*सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के साथ*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद चित्रकूट में *सेवा संकल्प अभियान* का शुभारंभ दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा एलिम्को के तत्वावधान एवं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के सीएसआर सहयोग से महिला अस्पताल, चित्रकूट में किया गया।
शिविर में पूर्व से चिन्हित 237 लाभार्थियों को 1066 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। वितरित उपकरणों का कुल मूल्य लगभग 39 लाख 36 हजार रुपये है।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सफल बनाने के लिए उनके 25 साल के निरंतर सेवा काल के लिए सभी से अपील किए की माननीय प्रधानमंत्री जी 18 घंटों तक कार्य करते हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। आप लोग के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आप लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किसान सम्मान निधि, सिलेंडर, शौचालय, मकान, आयुष्मान कार्ड व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आप लोग उनके सम्मान में आज दीपक अपने घर अवश्य जलाएं।
कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद श्री आर.के. सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, समाजसेवी श्री आशीष सिंह रघुवंशी, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री रजनीश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
Mau, Chitrakoot | Sep 17, 2026