सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन, रामघाट पर प्रज्ज्वलित हुए 21 हजार दीप
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज *आशीर्वाद का दीया* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लाभान्वित परिवारों तथा आम नागरिकों द्वारा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता की गई।
इसी क्रम में रामघाट पर लगभग 10 हजार दीपों से सजाकर विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों सहित जनपद के 10 प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा *आशीर्वाद का दीया* हैशटैग के साथ दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रामपाल प्रजापति, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी श्री नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा श्री पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण यादव, जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हीरो मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Mau, Chitrakoot | Sep 17, 2026