चित्रकूट मऊ में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नाला निर्माण कार्य शुरू
नगर पंचायत मऊ के टॉकीज रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नाला निर्माण कार्य का उप जिलाधिकारी मऊ की उपस्थिति में शुरू किया गया
प्रस्तावित नाला मऊ बस स्टैंड से टॉकीज रोड होते हुए नीबी चौराहा तक 300 मीटर लंबा बनाया जाएगा, जिसकी स्वीकृत लागत ₹33 लाख है। निर्माण से वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित होने तथा राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण से पूर्व स्थल की पैमाइश एवं चिन्हांकन तथा आवश्यक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूर्ण की गई है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#Chitrakoot #Mau #Waterlogging #Drainage #Development Infrastructure GoodGovernance UttarPradesh
Mau, Chitrakoot | Sep 17, 2026