रघुनाथपुर पुलिस देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक व तीन चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बालगंगा का रमेश राम हैं। जबकि चोरी के समान के साथ बालगंगा के नरेश यादव,सन्तोष साह व संदेश साह को चोरी के इन्वर्टर, मोटर व बैट्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।