सोलन में वर्मा ज्वेलर्स की ओर से मेहंदी और गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने जमकर की मस्ती
सोलन: हिमाचल प्रदेश के जाने-माने ज्वेलरी ब्रांड वर्मा ज्वेलर्स की ओर से सोलन के हिमानी होटल में मेहंदी एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। वहीं, महिलाओं ने वर्मा ज्वेलर्स के आकर्षक आभूषणों की खरीदारी भी की। आयोजन में गीत-संगीत के साथ कई मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाली महिलाओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और खुशियों का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम ने महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी और आपसी मेल-मिलाप का भी अवसर प्रदान किया।
वर्मा ज्वेलर्स की इस पहल ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए एक यादगार अनुभव बनाया।