सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की पीपल की पूजा
कोंच। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को कस्बे और क्षेत्र में आस्था का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।महिलाओं ने पीपल को जल अर्पित कर रोली-चंदन से पूजन किया और दीप जलाकर 108 परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या पर पीपल पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
Konch, Jalaun | Jun 15, 2026