बिजनौर: बिजनौर में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी व एक बदमाश हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 5, 2024 देर रात पुलिस कम्भोर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। कोतवाली शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवाल दो बदमाशों को रोक लिया तभी एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। वही गोली चलने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती करे गया है।