बिजनौर: मंडावर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व शादी के दबाव में दहेज मांगने के आरोप में युवक किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 4, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव नंगला महेशवारी निवासी विमल पुत्र महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विमल ने एक युवति को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शादी का दबाव देने पर उसने दहेज की मांग कर डाली। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।