बिजनौर: बिजनौर में एक महिला से दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 4, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर ढाकी निवासी आकिब कों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आकिब पर आरोप है। कि उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में वांछित चल रहे आकिब को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।