रायसेन: गैरतगंज के बनखेड़ी में बारिश में भीगती चिता, मृतक को दो बार देनी पड़ी अग्नि – शर्मनाक तस्वीर!
Raisen, Raisen | Jun 4, 2025 ग्राम बनखेड़ी में एक मृतक का दो बार अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश के चलते चिता बुझ गई और दोबारा अग्नि देनी पड़ी। गाँव में टीनशेड जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है, जिससे ग्रामीणों को खुले मैदान में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। आज़ादी के 75 साल बाद भी सिस्टम की लापरवाही ग्रामीणों की परेशानी का कारण बनी हुई है।