रायसेन: रायसेन में महिलाएं 15 स्थानों पर 1500 पौधे लगाएंगी, नगर पालिका ने अभियान के तहत किट दी
Raisen, Raisen | Jun 3, 2025 रायसेन नगर पालिका परिषद ने 'वूमेन फॉर ट्री' कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं शहर के 15 चयनित स्थानों पर 1500 पौधे लगाएंगी।
मंगलवार शाम को नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव की मौजूदगी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 5 जून को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।