रायसेन: सूरजपाल सिंह बने बहुजन समाज पार्टी के रायसेन ज़िला अध्यक्ष, कलेक्टर से की भेंट
Raisen, Raisen | Jun 3, 2025 रायसेन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सूरजपाल सिंह को रायसेन जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद सूरजपाल सिंह आज कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर से भेंट करने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचे,इस अवसर पर सूरजपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में वे जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी गठित करेंगे।