रायसेन: ग्राम टिकोदा का युवक इलाज के लिए भटका, एक्सीडेंट में टूटा था पैर, 4 साल से परेशान
Raisen, Raisen | Jun 3, 2025 जिला रायसेन के ग्राम टिकोदा निवासी प्रेम सिंह आदिवासी, पिता हल्के राम, पिछले चार वर्षों से गंभीर पीड़ा झेल रहे हैं। एक सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया था, जिसके बाद भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में ऑपरेशन कर पैर में शिकंजा डाला गया था। लेकिन इतने वर्षों के बाद भी उनका इलाज पूरा नहीं हो सका है और न ही शिकंजा निकाला गया है।