धनौरा: बछरायू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मुकदमा दर्ज
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश सैनी (55) और उनका बेटा कौशल (25) शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करते थे। मंगलवार देर रात दोनों गजरौला मार्ग स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तहसील के पास कोल्ड स्टोर के सामने उनकी बाइक पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया।