कोईलवर: कोईलवर के टीएमबीएस प्लस टू विद्यालय का मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई नाराजगी
नगर पंचायत कोईलवर के मुख्य पार्षद सरताज आलम ने मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे टीएमबीएस प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली और विद्यालय में साफ-सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों के लिए मेज-बेंच तथा पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।