बाह: गांव खच्चरपुरा के पास मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराई, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
थाना चित्राहाट के अंतर्गत गांव खच्चरपुरा के पास एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। मैक्स गाड़ी में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि मैक्स गाड़ी में पशुओं के साथ पशु व्यापारी भी सवार थे।