बाह: देवगढ़ के पास चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग
थाना पिनाहट के देवगढ़ के पास चंबल के बीहड़ में करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कण पाया।