बाह: अर्जुनपुरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव अर्जुनपुरा के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को भी सूचित किया। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।