बाह: गांव साबरमऊ में पशुओं के लिए चूल्हे पर बन रहा दलिया का भगौना गिरने से 8 वर्षीय बच्ची झुलसी
थाना खेड़ा राठौर के गांव साबरमऊ का एक मामला सामने आया है जिसमें पशुओं के लिए चूल्हे पर दलिया बनाया जा रहा था। और अचानक ही दलिया का भगोना एक 8 वर्षीय बच्ची के ऊपर गिर गया,जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गई, परिजनों ने आनन फानन में बच्ची को सीएचसी बाह में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।