बाह: टोडा गांव के समीप से पकड़ी गई लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मुकदमा दर्ज
पिनाहट थाना पुलिस व वन विभाग की टीम ने लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। सूचना प्राप्त हुई थी कि हरे पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए टोडा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया और एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।