मुरैना: पुरानी रंजिश के चलते कैमरा गांव में युवक पर हमला, पैर में गोली मारी, ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | Nov 30, 2024 सराय छोला थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में पुराने विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर दी और उसके पैर में गोली मार दी, जिसके बाद मौके से आरोपी फरार हो गए ।वहीं घायल युवक के परिजनों का कहना है कि पुराने विवाद के चलते मारपीट की गई है, घायल युवक का ग्वालियर उपचार चल रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।