मुरैना: एसपी ने तीन लाइसेंस धारियों के शस्त्र किए निलंबित, लाइसेंसी शस्त्रों का दुरुपयोग कर अपराध करने पर
Morena, Morena | Nov 29, 2024 लाइसेंसधारियों को आत्मरक्षा की दृष्टि से शस्त्र प्रदान किए जाते हैं ,लेकिन देखने मे आ रहा है की शस्त्रों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के द्वारा सिहोनियाँ, देवगढ़ और स्टेशन थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लाइसेंस धारीयों के शस्त्र निलंबित किए गए हैं। जिससे कि भविष्य में बड़ी गंभीर घटना को अंजाम न दे सकें।