मुरैना: दिमनी के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Nov 29, 2024 दिमनी थाना क्षेत्र के दिमनी के पास बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार भोलू और लव कुश दोनों घायल हो गए ,जिनको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों को भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है की बोलेरो चालक ने टक्कर मारी है ,जिसमें दोनों घायल हुए हैं, वहीं बोलेरो को पुलिस ने पकड़ लिया है।