कुशलगढ़: वार्ड 10 में सियासी संग्राम तेज, ज्योति दोषी और भावना सोनी के बीच होगा सीधा मुकाबला
नगर पालिका चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। वार्ड नंबर 10 में भाजपा की प्रत्याशी ज्योति पंकज दोषी और कांग्रेस की प्रत्याशी भावना पंकज सोनी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में कुल 510 मतदाता हैं, जिनमें 261 पुरुष और 249 महिला मतदाता शामिल हैं