पूर्णिया के श्रम विभाग ने शहर के विभिन्न बड़े प्रतिष्ठानों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Purnea East, Purnia | Nov 3, 2025
पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर के लगभग 3 बजे श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियो द्वारा शहर के विभिन्न बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप आदि में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। नियोजकों को मतदान दिवस पर श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिये जाने संबंधी जानकारी दी गई